एनपीएस क्या है? एनपीएस अकाउंट की जानकारी तथा ऑनलाइन एनपीएस अकाउंट कैसे चेक करें

Last Updated on 25/04/2024 by S.R. Verma

दोस्तों काफी समय से NPS और OPS को लेकर सरकार और हितधारकों के बींच लड़ाई और धरना प्रदर्शन चल रहे है | ऐसे में आपके मन में सवाल आता होगा कि एनपीएस क्या है ? और एनपीएस योजना का विरोध क्यों हो रहा है|

वर्ष 2004 से पुरानी पेंशन बंद किये जाने के बाद सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए एक नई पेंशन योजना की शुरुआत किया| जिसे एनपीएस (NPS) का नाम दिया गया | पहले एनपीएस योजना सिर्फ सरकारी कर्मचारियों के लिये ही लायी गयी थी | फिर इसे और विस्तार दिया गया और इसमें प्राइवेट या कॉर्पोरेट सेक्टर को भी सम्मिलित कर लिया गया और फिर मई, 2009 से (01.05.2009 से) एनपीएस को भारत के सभी नागरिकों के लिए खोल दिया गया |यानि अब NPS में कोई भी अपना खाता खोलकर उसमे पैसा जमा कर सकता है और 60 वर्ष की उम्र के बाद पेंशन प्राप्त कर सकता है|

तो आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से जानेगे कि एनपीएस क्या है? एनपीएस अकाउंट की जानकारी, ऑनलाइन एनपीएस अकाउंट कैसे चेक करें तथा एनपीएस फुल फॉर्म इन हिंदी

(NPS) एनपीएस  क्या है?

भारत सरकार तथा विभिन्न राज्य सरकारों ने अपने सरकारी कर्मचारियों के लिए  पुरानी पेंशन के स्थान पर एक नई पेंशन योजना लागू किया है जिसे एनपीएस का नाम दिया गया है | एनपीएस एक रिटायरमेंट प्लानिंग इंस्ट्रूमेंट की तरह है जिसके द्वारा कर्मचारी अपने वेतन से एनपीएस खाते में योगदान देता है साथ ही सरकार भी उस खाते में योगदान देती है| और रिटायरमेंट (सेवानिवृत्ति) के पश्चात् इस एनपीएस  खाते  में जमा राशि के 40% भाग से एन्युटी के माध्यम से कर्मचारी को पेंशन प्रदान की जाती है| तथा 60% भाग कर्मचारी को वापस कर दिया जाता है|

आइये निम्न बिन्दुओं के माध्यम से जानते है कि एनपीएस क्या है?

  • एनपीएस एक नई पेंशन प्रणाली है जो सरकारी कर्मचारियों, कॉर्पोरेट सेक्टर तथा सभी भारतीय नागरिकों के लिए होगी |
  • कोई भी NRI एनपीएस का खाता खुलवा सकता है किन्तु OCI (Overseas Citizen of India) तथा PIO (Person of Indian Origin ) एनपीएस का खाता नहीं खोल सकते हैं|
  • HUFs (Hindi Undivided Families) भी एनपीएस (NPS) का खाता नहीं खोल सकते हैं|
  • भारत सरकार के कर्मचारियों के लिए एनपीएस योजना अनिवार्य है|
  • एनपीएस के अंतर्गत एक एनपीएस खाता खोला जायेगा जिसे PRAN (Permanent Retirement Account Number) नाम दिया गया है|
  • एनपीएस के इस खाते को सिर्फ एक बार ही खोला जा सकता है|
  • एक एनपीएस खाते के अंतर्गत दो खाते होते है जिसे NPS Tire-I और NPS Tire-II खाता नाम दिया गया है|
  • एनपीएस खाते में सरकार का योगदान अब 14% होता है पहले यह 10% होता था|
  • एनपीएस खाते में कर्मचारी का योगदान बेसिक + ग्रेड पे + DA का 10 % होता है|
  • सरकार तथा कर्मचारी द्वारा यह योगदान हर महीने किया जाता है|
  • सरकारी कर्मचारियों का एनपीएस का पैसा by default तीन योजनाओं में लगाया जाता है- SBI Pension Fund, LIC Pension Fund तथा UTI Pension Fund
  • एनपीएस के अंतर्गत चुनी गयी योजनाये कम रिस्क वाली होती हैं किन्तु शेयर बाज़ार से लिंक होती है|
  • रिटायरमेंट के बाद जो पैसा कर्मचारी के PRAN खाते में होता है उसका 60% कर्मचारी को वापस कर दिया जाता है तथा
  • 40% पैसे की एन्युटी खरीदना अनिवार्य होता है| यह एन्युटी किसी भी रजिस्टर्ड एन्युटी प्रोवाइडर से खरीदी जा सकती है|
  • एनपीएस के तहत मिलने वाली पेंशन कर योग्य होगी और आपकी कुल आय में जोड़ी जाएगी

यह भी जानें: एनपीएस से पैसे कैसे निकालें? NPS से 25% पैसे कैसे निकालें?

यह भी जानें:एनपीएस के फायदे और नुकसान क्या हैं? निवेश से पहले जानना बहुत जरुरी है

यह भी जानें: एनपीएस में कितनी पेंशन मिलेगी? खुद से गणना करना सीखें

एनपीएस क्या है एनपीएस अकाउंट की जानकारी

एनपीएस फुल फॉर्म इन हिंदी

एनपीएस का फुल फॉर्म इन हिंदी है – राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (National Pension System)

एनपीएस योजना क्या है?

एनपीएस योजना भारत सरकार द्वारा चालू की गयी एक पेंशन योजना है जिसके माध्यम से NPS में निवेश करने वाले सभी नागरिकों, निजी तथा सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन उपलब्ध करायी जाएगी| इस योजना के अंतर्गत, सब्सक्राइबर को सेवानिवृत्ति के बाद उसके NPS खाते में जमा राशि का 60% एकमुश्त (lumpsum) वापस कर दिया जायेगा तथा शेष 40% भाग की एन्युटी खरीदनी होगी | एन्युटी खरीदना सब के लिए अनिवार्य होगा, कुछ केस छोड़कर|

एन्युटी (Annuity) क्या है?

सब्सक्राइबर को सेवानिवृत्ति के बाद, एकमुश्त निवेश करने पर हर महीने, तिमाही या वार्षिक रूप में कुछ पैसे वापस करने वाले उत्पाद/ प्रोडक्ट ही एन्युटी हैं| यह सब्सक्राइबर के ऊपर निर्भर करता है कि वह हर महीने पैसा लेना चाहता है या तिमाही में यस सालाना या वार्षिक रूप में | जिस विकल्प का चयन किया जायेगा, Annuity Service Provides उसी हिसाब से आपको मासिक, तिमाही या सालाना पेंशन / पैसा उपलब्ध कराएँगे| यह पैसा सीधा आपके बैंक खाते में डाला जाता है| कहीं इधर उधर भटकने की जरुरत नहीं है|

यह भी जानें: सरकारी कर्मचारी के लिए एनपीएस कैलकुलेटर : एनपीएस की गणना कैसे करें

एनपीएस योजना के लिए योग्यता (eligibility)

  • कोई भी भारतीय नागरिक जिसकी उम्र 18 से 60 साल के बीच हो
  • सभी भारत सरकार के कर्मचारी
  • सभी राज्य सरकार के कर्मचारी
  • सभी ऑटोनोमस बॉडी के कर्मचारी
  • कॉर्पोरेट क्षेत्र के सभी कर्मचारी
  • सभी NRI

एनपीएस योजना के लिए कौन योग्य नही है (ineligible)

  • 18 वर्ष से कम तथा 60 वर्ष से अधिक उम्र के भारतीय नागरिक
  • OCI (Overseas Citizen of India)
  • PIO (Person of Indian Origin )

एनपीएस योजना काम कैसे करती है?

यह तो आपने जान लिया कि एनपीएस क्या है ? अब बात करते है कि एनपीएस योजना काम कैसे करती हैं-

  • एनपीएस योजना के अंतर्गत कर्मचारी या सब्सक्राइबर अपने वेतन का 10% पैसा एनपीएस अकाउंट में डालते हैं|
  • यदि सरकारी कर्मचारी है तो सरकार भी आपके एनपीएस अकाउंट में आपके वेतन का 14% डालती है|
  • इसके अंतर्गत वेतन के रूप में बेसिक + ग्रेड पे+ DA (महगाई भत्ता) को जोड़ा जाता है| उसी का 10 और 14 प्रतिशत निकाल कर आपके खाते में डाला जाता है|
  • इस जमा किए गए पैसे को PFRDA (Pension Fund Regulatory and Development Authority) मैनेज करता है|
  • PFRDA के पास फण्ड मेनेजर होते हैं जो उस फण्ड को मैनेज करते हैं|
  • सरकारी कर्मचारी का by default एनपीएस का पैसा तीन पेंशन योजनाओं में लगाया जाता है- SBI Pension Fund, LIC Pension Fund तथा UTI Pension Fund
  • प्राइवेट क्षेत्र के कर्मचारियों या बैंक या ऑटोनोमस बॉडीज या कॉर्पोरेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए पेंशन फण्ड चुनने का विकल्प होता है | किसी एक फण्ड में भी पूरा पैसा लगाया जा सकता है|
  • किसी भी फण्ड में जब पैसा लगया जाता है तो उसके बदले में सब्सक्राइबर को उस फण्ड की Units आबंटित (allot) कर दी जाती हैं|
  • Units का आबंटन उस फण्ड की NAV (नेट एसेट वैल्यू ) के आधार पर होता है|
  • जैसे फण्ड की NAV 10 रूपए है और उस फण्ड में 1000 रुपये लगाये गए तो आपको 1000/10= 100 units आबंटित की जाएगी
  • इस प्रकार से जसे जैसे निवेश बढ़ता जाता है आपकी उस फण्ड की Units भी बढती जाती हैं|
  • और शेयर बाज़ार के बढ़ने के साथ उस फण्ड की NAV भी बढती है |
  • जब कर्मचारी या सब्सक्राइबर रिटायर होता है तो उस समय उसके खाते के फण्ड की कुल वैल्यू जितनी होती है उसका 60% कर्मचारी को वापस कर दिया जाता है तथा 40% की एन्युटी खरीदी जाती है |
  • और इसी 40% पैसे से ही कर्मचारी या सब्सक्राइबर को पेंशन दी जाती है |
  • पेंशन आपको एन्युटी सर्विस प्रोवाइडर देता है जिससे हम एन्युटी खरीदते हैं, NPS या PFRDA नहीं देता है|

उम्मीद है अभी आपको समझ आ गया होगा कि एनपीएस क्या है और एनपीएस योजना काम कैसे करती है |

एनपीएस अकाउंट क्या है?

एनपीएस अकाउंट एक Permanent Retirement Account Number (PRAN) है| एनपीएस (NPS) खाता खोलने पर सभी को एक PRAN संख्या आबंटित की जाती है जिसे NPS खाता या एनपीएस अकाउंट कहते हैं| तथा एक PRAN कार्ड भी दिया जाता है यह PAN कार्ड के जैसा होता है| इस एनपीएस अकाउंट के अंतर्गत दो खाते होते हैं –

  • एनपीएस टियर 1
  • एनपीएस टियर 2

एनपीएस टियर 1

एनपीएस टियर 1 खाता मुख्य खाता होता है| जो एनपीएस का खाता खुलवाने पर by default खोला जाता है| सरकार तथा कर्मचारी या कंपनी तथा कर्मचारी के द्वारा जमा किया गया पैसा इसी खाते में रखा जाता है| Tax Benefit (कर लाभ) भी इसी खाते में निवेश किये गए पैसे पर ही मिलता है|

एनपीएस टियर 1 अकाउंट की विशेषताएं

  • Subscriber तथा Employer दोनों एनपीएस टियर 1  खाते में ही पैसे जमा करते हैं|
  • एनपीएस टियर 1 खाते में जमा पैसे पर ही आय कर लाभ प्रदान किया जाता है|
  • यह खाता by डिफ़ॉल्ट खोला जाता है|
  • एनपीएस का टियर 1 खाता ही मुख्या खाता है|
  • एनपीएस टियर-1 खाते में जमा राशि को सेवाकाल में सिर्फ 3 बार ही आंशिक रूप से निकला जा सकता है|
  • एनपीएस टियर 1 खाते में जमा राशि में से 60% सब्सक्राइबर को वापस की जाती है|
  • तथा 40% राशि कि एन्युटी (Annuity) खरीदना अनिवार्य होता है|
  • इसी एन्युटी से ही एनपीएस सब्सक्राइबर (एनपीएस खाताधारक) को पेंशन प्रदान की जाती है|

एनपीएस टियर 2

एनपीएस टियर 2 अकाउंट स्वैच्छिक होता है| यह एनपीएस सब्सक्राइबर पर निर्भर करता है कि वह टियर 2 अकाउंट खोलना चाहता है या नहीं | एनपीएस टियर 2 खाते में जप पैसा सब्सक्राइबर डालता है वह उसे जब चाहे निकल सकता है|

एनपीएस टियर 2 अकाउंट की विशेषताएं

  • एनपीएस टियर 2 अकाउंट स्वैच्छिक होता है|
  • एनपीएस सब्सक्राइबर जब चाहे एनपीएस टियर 2 अकाउंट खोल सकता है|
  • एनपीएस टायर 2 खाते में सिर्फ सब्सक्राइबर का ही कॉन्ट्रिब्यूशन होता है| इसमें नियोक्ता का कोई कॉन्ट्रिब्यूशन नही होता है|
  • इस खाते से सब्सक्राइबर अपनी इच्छा से जब चाहे पैसे निकल सकता है|
  • इस खाते में कोई लॉकइन अवधि नही होती है|
  • NPS टियर 2 खाते में पैसा जमा करने पर कोई टैक्स बेनिफिट (कर लाभ) नही मिलता है|

एनपीएस अकाउंट की जानकारी

आप अपने एनपीएस अकाउंट की जानकारी आसानी से NPS की वेबसाइट https://cra-nsdl.com/CRA/ से ले सकते हैं| आप अपने एनपीएस अकाउंट की निम्नलिखित जानकारी एनपीएस की वेबसाइट से ले सकते हैं-

  • Transaction Statement
  • Holding Statement
  • Voluntary Contribution Statement
  • NAV of Schemes
  • Nominee Details
  • Registered Mobile No and e-Mail ID
  • Status of any update in NPS Account, initiated by subscriber
  • Status of grievances
  • Download e-PRAN
  • Transfer of funds from Tire-2 to Tire- 1 Account
  • Initiation of Request for partial withdrawal and Exit from NPS

एनपीएस अकाउंट की जानकारी ऑनलाइन कैसे चेक करें?

कोई भी एनपीएस का खाताधारक अपने एनपीएस अकाउंट की जानकारी ऑनलाइन NPS की वेबसाइट https://enps.nsdl.com/eNPS/NationalPensionSystem.html से आसानी से चेक कर सकता है | अपने एनपीएस अकाउंट की जानकारी के लिए खाताधारक को PRAN नंबर और पासवर्ड की जरुरत होगी| आप नीचे दी गयी प्रोसेस से एनपीएस अकाउंट को चेक कर सकते हैं|

  • एनपीएस की वेबसाइट https://enps.nsdl.com/eNPS/NationalPensionSystem.html पर जाये|
  • Log-in with PRAN / IPIN पर क्लिक करें
  • एनपीएस क्या है
  • एक नया पेज खुल जायेगा
  • यहाँ पर आपसे आपका user id और password माँगा जायेगा
  • एनपीएस अकाउंट लॉग इन
  • ये सभी डिटेल्स भरने और Captcha डालने के बाद submit पर क्लिक करें
  • अब आपकी id खुल जाएगी यहाँ से आप अपने एनपीएस अकाउंट की सभी जानकारी ले पायेगे|
  • एनपीएस अकाउंट की जानकारी
  • यहाँ से ऊपर बताई गई सभी एनपीएस अकाउंट की जानकारी ले सकते हैं | और अपने जरुरत के Transaction यहाँ पर आसानी से कर सकते हैं|

एनपीएस अकाउंट की जानकारी video के माध्यम से

आप नीचे दिए गए विडियो से भी एनपीएस क्या है? एनपीएस अकाउंट की जानकारी ले सकते है जो भी महत्वपूर्ण जानकारियां हैं|

Video credit goes to https://www.youtube.com/@XYAxisEducation you tube channel

उम्मीद है अब आप समझ गए होंगे कि एनपीएस क्या है ? एनपीएस योजना  में कौन कौन से खाते होते हैं  और अपने एनपीएस अकाउंट की जानकारी कैसे करें| आप आसानी से अपने एनपीएस अकाउंट की जानकारी ऑनलाइन घर बैठे ले सकते हैं|इस विषय में अपने सुझाव तथा यदि कोई प्रश्न आपके मन में उठ रहा हो तो नीचे कमेंट जरुर करें| धन्यवाद

S.R. Verma

Leave a Comment