रिटायरमेंट या सेवानिवृत्ति के बाद सामान्य भविष्य निधि पर ब्याज कितना मिलता है? मिलता भी है या नहीं? retirement/ Seva nivritti ke bad samanya bhavishy nidhi par byaj

Last Updated on 10/02/2024 by S.R. Verma

यदि आप भी अभी सरकारी सेवा से रिटायर या सेवानिवृत्त हुए हैं तो आपके भी मन में चल रहा होगा कि अब सेवानिवृत्ति के बाद सामान्य भविष्य निधि पर ब्याज ( Seva nivritti ke bad samanya bhavishy nidhi par byaj) मिलेगा या नहीं और मिलेगा भी तो कितना | आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे कि सेवानिवृत्ति के बाद सामान्य भविष्य निधि पर ब्याज मिलेगा या नहीं|

पहले यह जान लेते हैं कि सामान्य भविष्य निधि क्या है?

सामान्य भविष्य निधि | Samanya Bhavishya Nidhi

सामान्य भविष्य निधि वह निधि है जिसमे सरकारी कर्मचारी अपने वेतन का कुछ भाग हर महीने जमा करते हैं | इसमें 2003 से पहले वाले कर्मचारी ही अपना पैसा जमा कर सकते हैं | सरकार इस खाते पर वर्तमान में 7.1% का सालाना ब्याज देती है | सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारी के खाते में उपलब्ध बैलेंस को ब्याज सहित कर्मचारी को दे दिया जाता है या उसके बैंक खाते में जमा कर दिया जाता है|

यह भी जानें: हिंदी में जीपीएफ नियम

सेवानिवृत्ति के दिन तक ही सामान्य भविष्य निधि पर ब्याज

सामान्य भविष्य निधि पर सेवानिवृत्ति के दिन तक ही ब्याज मिलता है और यह ब्याज दर सेवानिवृत्ति के समय GPF में मिल रही ब्याज दर होती है | सेवानिवृत्ति के बाद सामान्य भविष्य निधि का पूरा पैसा ब्याज सहित GPF खाताधारक को सौंप दिया जाता है|

सेवानिवृत्ति के बाद सामान्य भविष्य निधि पर ब्याज | Seva nivritti ke bad samanya bhavishy nidhi par byaj

  • सेवानिवृत्ति के बाद सामान्य भविष्य निधि पर वही ब्याज दर मिलती है जो उस समय कार्यरत कर्मचारी को मिलती है| किन्तु यह ब्याज दर तभी मिलेगी जब आपके सामान्य भविष्य निधि के खाते में पैसे शेष होंगे| क्योंकि सेवानिवृत्ति के बाद सामान्य भविष्य निधि का सारा पैसा ब्याज सहित खाताधारक को वापस कर दिया जाता है|
  • यदि सेवानिवृत्ति के बाद आपके GPF खाते में कोई पैसा नहीं बचा है तो आपको कोई ब्याज नहीं मिलेगा|
  • सामान्यतः सेवानिवृत्ति के बाद सामान्य भविष्य निधि (GPF) का सारा पैसा ब्याज सहित कर्मचारी को सौप दिया जाता है | इसलिए सेवानिवृत्ति के बाद उसे कोई ब्याज नहीं मिलेगा|

सेवानिवृत्ति के बाद सामान्य भविष्य निधि में कोई ब्याज नहीं मिलता है क्योंकि सेवानिवृत्ति के समय कर्मचारी के भविष्य निधि खाते में उपलब्ध पैसा ब्याज सहित उसे सौप दिया जाता है | सेवानिवृत्ति के बाद उसके सामान्य भविष्य निधि (GPF) खाते में कोई पैसा नहीं बचता है| और जब खाते में पैसा नहीं तो उस पर ब्याज भीं नहीं बनेगा | और वह GPF खाता भीं बंद कर दिया जाता है|

किन परिस्थितियों में सेवानिवृत्ति के बाद भी सामान्य भविष्य निधि पर ब्याज मिलता है?

यदि निम्न परिस्थियाँ होती है तो सेवानिवृत्ति के बाद भी सामान्य भविष्य निधि पर ब्याज मिलता रहता है जब तक कि GPF खाते का सारा पैसा वापस न कर दिया जाए|

  • यदि किसी कारणवश आपका पैसा सरकार द्वारा रोक लिया गया है| तो यह पैसा जब भी मिलेगा उस पर ब्याज भी मिलेगा|
  • यदि किसी कारणवश आपनेGPF के पैसे को क्लेम नहीं किया है तो उस पर आपको ब्याज नहीं मिलेगा|
  • जहाँ पर कर्मचारी की गलती की वजह से GPF का पैसा नहीं भुगतान किया गया है उस स्थिति में सेवानिवृत्ति के बाद उस पैसे पर कोई ब्याज नहीं मिलता है|

सेवानिवृत्ति के बाद सामान्य भविष्य निधि पर कितना ब्याज मिल सकता है?

सेवानिवृत्ति के बाद सामान्य भविष्य निधि पर उस समय दी जा रही ब्याज दर ही दी जाएगी जैसे कि वर्तमान में इस पर 7.1% का ब्याज दिया जाता है| किन्तु यह तभी मिलती है जब सेवानिवृत्ति के बाद भी आपका GPF का पैसा वापस न किया गया हो|

FAQs

सेवानिवृत्ति के बाद सामान्य भविष्य निधि पर कितना ब्याज मिल सकता है?

उस समय GPF पर मिलने वाली ब्याज दर ही मिलेगी|

क्या सेवानिवृत्ति के बाद भीसामान्य भविष्य निधि (GPF) में ब्याज मिलता रहता है?

नहीं, सेवानिवृत्ति के बाद GPF में कोई ब्याज नहीं मिलता है, यदि उस खाते में कोई पैसा शेष नहीं है तो

Leave a Comment