क्या आपको पता है कि म्यूचुअल फंड में पैसा कब लगाएं जिससे अधिक रिटर्न मिले ? Mutual Fund me paisa kab lagaye

Last Updated on 25/12/2023 by S.R. Verma

म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले सब लोग यह जानना चाहते हैं कि म्यूचुअल फंड में पैसा कब लगाएं जिससे उन्हें अधिक रिटर्न मिले| और पैसा लगाते ही उनका म्यूचुअल फंड रिटर्न देने लगे| ऐसा अवश्य हो सकता है| इसकेइसमें नुकसान भी हो सकता है|लिए कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए कि म्यूचुअल फंड एक लम्बे समय का निवेश होता है इसमें कम समय के लिए निवेश नहीं करना चाहिए क्योंकि कम समय में इसमें नुकसान भी हो सकता है|

नीचे बताई गयी बातों का ध्यान रखें कि म्यूचुअल फंड में पैसा कब लगाएं जिससे आपको अधिक रिटर्न मिल सके|

म्यूचुअल फंड में पैसा कब लगाएं

1. जब शेयर बाजार काफी गिर चुका हो

यदि आप अच्छा रिटर्न प्राप्त करना चाहते हैं तो निवेश का सही समय चुनना बहुत जरुरी है| म्यूचुअल फंड में सबसे अधिक पैसा तभी बनता है जब शेयर बाजार (Stock Market) गिरता है| निवेशकों को इस अवसर का भरपूर लाभ उठाना चाहिए| जिस किसी ने भी 2020 में Covid के समय म्यूचुअल फंड या शेयर्स में पैसा लगाया होगा वह बहुत अच्छा पैसा बनाया होगा|

जब आप SIP के माध्यम से निवेश करते हैं तो भी अगर इस बात का ध्यान रखा जाए तो रिटर्न और अच्छे मिलने की सम्भावना होती है|

2. शेयर बाजार की cycle को समझें

शेयर बाजार के साइकिल को समझना बहुत आवश्यक है| शेयर बाजार कभी भी एक जैसा नही रहता है बढ़ता तो घटता भी है| गिरने के बाद बढ़ने का साइकिल आरम्भ होता है यदि अपने यह समझ लिया तो आपको पैसे बनाने से कोई नहीं रोक सकता है| जब भी बाजार में गिरावट का दौर शुरू हो जाए तो आप सतर्क हो जाएँ और पैसा इकट्ठा करना शुरू कर दे| और गिरावट 15-20% तक की हो जाये तो थोडा-थोडा करके अपना पैसा लगाना शुरू कर दें वह भी अच्छे म्यूचुअल फंड में | यही सही समय होता है म्यूचुअल फंड में निवेश करने का और पैसे बनाने का|

3. रेड में ही खरीदने की कोशिश करें

म्यूचुअल फंड या Share Market से पैसे बनाने का एक नियम है कि हमेशा कम कीमत में अच्छा निवेश चुने और शेयर बाजार में या म्यूचुअल फंड में यह तभी संभव होता है जब मार्किट में गिरावट का दौर चल रहा हो | आपको इस दौर को यूहीं नही बेकार जाने देना चाहिए क्योंकि यही दौर आपके पैसे बनाएगा| जो इस दौर में हर नहीं मानता है उसे पैसे बनाने से कोई नहीं रोक सकता है| अब आपको समझ में आने लगा होगा कि म्यूचुअल फंड में पैसा कब लगाएं|

यह भी जानें: म्यूचुअल फंड से कमाई कितनी और कैसे होती है?

4. यदि शेयर बाजार में गिरावट जारी है तो भी खरीद सकते हैं|

शेयर बाजार में यदि 15-20% की गिरावट के बाद भी गिरावट जारी रहती है तो भी घबराएँ नहीं और थोडा थोडा करके आप निवेश करना जारी रखे, क्योंकि यहीं निवेश आपको अच्छा रिटर्न देगा भविष्य में| चूँकि यह गिरावट अधिक दिनों तक नहीं रहने वाली, आप चाहें तो इतिहास भी देख सकते हैं कि जो भी गिरावटें आयी हैं शेयर बाजार में वह ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई हैं तभी तो शेयर बाजार इस समय 70K के ऊपर चल रहा है| Mutual Fund me nivesh ka sahi samay yahi hai|

5. निवेश से पहले रिसर्च जरुर करें

यह भी ध्यान रखें कि आप किसी भी ऐरा-गैर Mutual Fund में निवेश न करें| निवेश से पहले रिसर्च जरुर करें ताकि अवसर आने पर सही समय में आप उसमे निवेश कर सकें| ऐसा न हो की आप research ही करते रह जाएँ और मौका निकल जाये| इसलिए जरुरी है की पहले से अपनी तयारी रखें|

यह भी जानें: इस म्यूचुअल फंड ने निवेशकों के पैसे को 3 साल में 6 गुना कर दिया

6. उस म्यूचुअल फंड को खरीदें जिसका ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा हो

निवेश से पहले रिसर्च बहुत जरुरी है| अपने चुने हुए फण्ड का Track Record जरुर चेक करें| उसके पिछ्ले 10 साल के ट्रैक रिकॉर्ड को चेक करें कि इसने अपने बेंचमार्क को beat किया है की नहीं | यदि इसने सभी वर्षों में अपने BenchMark Index को Outperform किया है| तो यह बहुत बढियां फण्ड है और यदि एक दो वर्षों में नहीं कर पाया है तो भी आप ले सकते हैं किन्तु उससे पहले यह जाँच ले कि उस Category में कोई अन्य फंड है क्या जिसने सभी वर्षों में आउट परफॉर्म किया हो|

7. SIP के माध्यम से म्यूचुअल फंड में पैसा कब लगाएं

SIP निवेश करने का एक स्मार्ट तरीका है, आप इसके माध्यम से कभी भी निवेश शुरू कर सकते हैं क्योंकि यह Cost को एवरेज करती है कितु फिर भी यदि ऊपर बताये गए समय पर SIP शुरू करते हैं तो आपको और अधिक फायदा होने की सम्भावना है|

FAQs

म्यूचुअल फंड में पैसा कब लगाएं?

जब शेयर मार्किट गिरा हुआ हो और लोग डरे हुए हो और सब किसी तरह से बेंच कर निकल रहे हो, बस वाही समय है की आपको म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना चाहिए|

म्यूचुअल फंड में पैसा लगाने का सही समय क्या है?

जब शेयर बाजार 15-20% तक गिर चुका हो और गिरावट अभी भी जारी हो तो आप धीरे-धीरे मार्किट में एंट्री कर सकते हैं| थोडा थोडा करके निवेश शुरू कर सकते हैं|

इस प्रकार से अब आप आपको समझ हो गयी होगी कि म्यूचुअल फंड में पैसा कब लगाएं या म्यूचुअल फंड में पैसा लगाने का सही समय क्या है? उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी| ऐसी ही और जानकारी के लिए हमारे इस ब्लॉग को विजिट करते रहें|

S.R. Verma

Leave a Comment