सुकन्या समृद्धि योजना 2024 : डिटेल्स, Documents, फॉर्म online apply, ब्याज दर 2024, कब शुरू हुई आदि सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करें

Last Updated on 02/01/2024 by S.R. Verma

बेटियों की शिक्षा और समृद्धि के लिए वर्ष 2015 में भारत सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की थी|  जो धीरे-धीरे आगे चलकर अपनी खूबियों के कारण लोगों के बींच काफी प्रचलित हो गयी  और घर में बेटी के पैदा होने पर लोग तुरंत सुकन्या समृद्धि खाता (Sukanya Samriddhi Account) खुलवाते है और अपनी बिटिया के भविष्य के लिए बचत करना शुरू कर देते हैं और सरकार इस सुकन्या योजना में सर्वाधिक रिटर्न देकर अपना सहयोग भी करती है | 

इस योजना में जमा की गयी थोड़ी-थोड़ी राशि आगे चलकर एक बड़ा कार्पस बन जाती है| जो बेटी की शिक्षा, शादी और उसकी अन्य जरूरतों को पूरा करने के काम आती है| इसलिए अपनी बेटी का सुकन्या समृद्धि योजना में खाता जरुर खुलवाएं|

आइये जानते हैं सुकन्या समृद्धि योजना 2023 के बारे में पूरी डिटेल

Table of Contents

सुकन्या समृद्धि योजना 2023

  1. सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खाता खुलवाने के लिए बेटी की उम्र 10 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए|
  2. एक परिवार में सिर्फ 2 बेटियों के ही सुकन्या खाता खुलवाए जा सकते हैं| (कुछ स्पेशल कारणों को छोड़कर)` 
  3. दो से अधिक खाते तभी खुलवाये जा सकते हैं जब पहले से एक बेटी हो और दूसरी बार में जुड़वाँ या तिडवा बेटियां हो जाएँ तो सभी के खाते खुलवाएं जा सकते हैं| इसके साथ ही यदि पहली बार में ही तीन बेटियां (Triplets) हो जाएँ तो तीनों के खाते खोले जा सकते हैं|
  4. सुकन्या समृद्धि योजना में एक साल में कम से कम (Minimum) रु. 250/- जमा करना अनिवार्य है| जिससे आपका खाता चालू (Active) रहे|
  5. इस योजना में एक साल में अधिकतम रु. 1.5 लाख रूपए ही जमा किए जा सकते हैं|
  6. इस सुकन्या योजना में खाता खोलने से लेकर 15 वर्ष तक पैसे जमा करने होते हैं |
  7. सुकन्या खाते (Sukanya Account) की परिपक्वता (Maturity) खाता खुलवाने से 21 वें वर्ष में होती है| बिटिया की उम्र से गणना नहीं की जाती है| खाता खुलवाने की तिथि देखी जाती है| 
  8. सुकन्या समृद्धि योजना में मिलने वाले ब्याज को हर तिमाही में घोषित किया जाता है|
  9. सुकन्या खाते में मिलने वाले ब्याज को साल के अंत में खाते में डाला (credit) जायेगा| Account ऑफिस बदलने पर भी Interest सुकन्या खाते में साल के अंत में ही Credit किया जायेगा|
  10. बेटी की उम्र 18 वर्ष होने पर सुकन्या समृद्धि account का संचालन बेटी द्वारा किया जायेगा |
  11. यदि बेटी या गार्जियन की अकस्मात् मौत हो जाती है तो उस स्थिति में सुकन्या खाता को बंद करवाया जा सकता है|
  12. बेटी के 18 वर्ष की होने पर या 10 वीं कक्षा पास करने पर सुकन्या समृद्धि खाते से शिक्षा हेतु पैसे निकाले जा सकते हैं|
  13. सुकन्या समृद्धि खाता, खोले जाने की तिथि से 21 वर्ष बाद परिपक्व (Mature) होगा|
  14. सुकन्या समृद्धि खाते को 21 साल से पहले भी बंद किया जा सकता है यदि बेटी की शादी होऔर वह 18 वर्ष की हो चुकी हो

यह भी जानें: महिला सम्मान बचत पत्र योजना क्या है इसमें कितनी ब्याज मिलेगी, जाने पूरी जानकारी

सुकन्या समृद्धि योजना सुकन्या खाता

  सुकन्या योजना डिटेल्स एक नजर में

सुकन्या योजना डिटेल्स एक नजर में

योजना का नामसुकन्या समृद्धि योजना
सुकन्या योजना किसके दारा चलायी जाती हैभारत सरकार के द्वारा
सुकन्या योजना कब शुरू की गयीजनवरी, 2015
बेटी की उम्र कितनी होनी चाहिएखाता खोलते समय 10 वर्ष से कम
सुकन्या योजना में पैसा कितने साल तक जमा किया जाता है15 वर्ष तक
सुकन्या समृद्धि पैसा में पैसा कब निकलता है ? 21 वर्ष में किन्तु कुछ कारणों में बेटी की उम्र 18 वर्ष होने पर भी
सुकन्या योजना में कितना ब्याज मिलता है?वित्तीय वर्ष 202324 की पहली तिमाही के लिए 8%

सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाने से सम्बंधित जानकारी

  1. सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत 10 वर्ष से कम उम्र की बेटी का खाता (Account) खुलवाया जा सकता है|
  2. यह खाता किसी एक गार्जियन (माताया पिता) के द्वारा खुलवाया जा सकता है|
  3. इसका संयुक्त खाता नहीं खुलवाया जा सकता है| सुकन्या का सिंगल खाता ही खुलवाया जा सकता है| 
  4. यह खाता परिवार की सिर्फ दो बेटियों का ही खुलवाया जा सकता है|
  5. कुछ परिस्थितियों में यह खाता दो से अधिक बेटियों का भी खुलवाया जा सकता है| जैसे- (1) यदि पहली बार में ही एक साथ तीन बेटियां हो जाएँ तो तीनों बेटियों का सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाया जा सकता है| (2) यदि पहली बार में एक बेटी और दूसरी बार में दो या तीन जुड़वाँ / तिडवा बेटी हो जाएँ तो सभी बेटियों का सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाया जा सकता है| 

सुकन्या समृद्धि योजना Documents

सुकन्या समृद्धि योजना के लिए निम्नलिखित documents की जरुरत होगी|

  1. बेटी का Birth Certificate, यह जानने के लिए कि बेटी अभी 10 वर्ष से कम उम्र की है|
  2. यदि बेटी जुड़वा या तिड़वा पैदा हुई हो तो एक Affidavit के साथ doctor का Certificate लगाकर कि बच्चे जुड़वाँ या तिड़वा पैदा हुए हैं, बैंक या पोस्ट ऑफिस में जमा करना होगा|
  3. बेटी या बेटियों की पासपोर्ट साइज़ फोटो
  4. यदि बेटी या बेटियों का आधार कार्ड बन गया है तो उनका आधार कार्ड
  5. माता या पिता या गार्जियन का पहचान पत्र या आधार कार्ड
  6. माता या पिता या गार्जियन का PAN Card
  7. अन्य डाक्यूमेंट्स जो भी बैंक या पोस्ट ऑफिस द्वारा मांगे जाए खाता खुलवाते समय

सुकन्या योजना फॉर्म

सुकन्या समृद्धि यजना के अंतर्गत बैंक में खाता खुलवाने के लिए नीचे फॉर्म का लिंक दिया गया वहां से फॉर्म डाउनलोड करके आप बैंक से पोस्ट ऑफिस में जमा कर सकते हैं|

Download सुकन्या योजना फॉर्म- Click here

इसमें सुकन्या योजना फॉर्म हिंदी और अंग्रेजी दोनों में दिए गए है| आप जिसमे भी चाहें उसमे भर कर जमा कर सकते हैं

  • खाता खुलवाने के लिए Form-1  भरें
  • परिपक्वता से पहले खाता बंद (Premature Closure) करने के लिए Form-2 भरें
  • बेटी की शिक्षा के लिए सुकन्या खाते से पैसे निकलने के लिए Form-3 भरें
  • 21 साल के बाद या बेटी की शादी के लिए पैसा निकालने के लिए खाते को बंद किया जा सकता है| इसके लिए Form-4 भरें 

सुकन्या समृद्धि योजना Online Apply

सुकन्या समृद्धि योजना के लिए अभी कोई भी बैंक या पोस्ट ऑफिस Online Account Open करने की सुविधा नहीं देता है| इसलिए सुकन्या समृद्धि अकाउंट खुलवाने के लिए आपको बैंक या पोस्ट ऑफिस जाना ही पड़ेगा| और सभी कागजात चेक करने के बाद ही आपकी बेटी का सुकन्या खाता खोला जाएगा|

सुकन्या समृद्धि योजना में पैसे जमा करने से सम्बंधित जानकारी

  1. सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाते समय कम से कम रु. 250/- जमा करना अनिवार्य होता है|
  2. इसके बाद आप 50 रुपये के गुणांक पैसे जमा कर सकते हैं|
  3. सुकन्या योजना में एक साल में कम से कम रु. 250/- जमा करना अनिवार्य होता है|
  4. इस खाते में एक साल में अधिकतम 1.5 लाख रूपए जमा किए जा सकते हैं|
  5. यदि एक साल में रु. 250/- नहीं जमा किये गए तो वह खाता Default हो जाता है|
  6. खाता के default हो जाने पर उसमे Transaction नहीं कर पाएंगे
  7. ऐसे खाते को पुनः Active करवाने के लिए पत्येक डिफ़ॉल्ट वर्ष के लिए 250/- रु. तथा प्रत्येक डिफ़ॉल्ट वर्ष के लिए penalty के रूप में रु.50/- जमा करने होंगे| तब जाकर वह खाता एक्टिव हो पायेगा| इसके बाद ही इस खाते से पैसे निकाले जा सकेंगे|

सुकन्या खाते में 5 तारीख से पहले पैसे जमा करने के फायदे

यदि आप सुकन्या खाते में 5 तारीख के बाद पैसे जमा करेंगे तो उन पैसों पर उस महीने का ब्याज नहीं मिलेगा| किन्तु यदि 5 तारीख या उससे पहले जमा करते हैं तो उन जमा किये गए पैसों पर उस महीने भी ब्याज मिलेगा|

सुकन्या समृद्धि योजना ब्याज दर 2024

सुकन्या समृद्धि योजना के लिए भारत सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही के लिए 8.2% की ब्याज दर निर्धारित किया है| सुकन्या समृद्धि योजना में दिया जाने वाला ब्याज दर हर तिमाही घोषित किया जाता है| साल के अंत में ब्याज के पैसे सुकन्या खाते में डाल दिए जाते हैं| यदि आपका सुकन्या खाता कहीं और से ट्रान्सफर हुआ है तो भी उसमे साल के अंत में पैसे डाल दिए जायेंगे |

सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट को कौन चलाएगा?

सुकन्या समृद्धि खाते को शुरू में बेटी के गार्जियन यानि माता या पिता दारा चलाया जायेगा और जब बेटी 18 वर्ष की हो जाएगी तो उस खाते को वह खुद ही चलाएगी|

सुकन्या समृद्धि योजना खाता को समय से पहले बंद करवाने के नियम (Premature Closure of Account)

  1. खातेधारक की मृत्यु की स्थिति में सुकन्या समृद्धि खाते को गार्जियन के द्वारा बंद करवा दिया जायेगा है 
  2. इसके लिए गार्जियन को FORM-2 भरकर जमा करना होगा
  3. कुछ परिस्थितियों में, यदि गार्जियन की मृत्यु हो जाती है तो भी खाते को बंद करवाया जा सकता है जैसे  यदि खाताधारक अपनी आर्थिक स्थिति के कारण अपने सुकन्या खाते में पैसा जमा करने में असमर्थ है तो | 
  4. खातेधारक या गार्जियन की मृत्यु की तिथि से सुकन्या खाते को बंद करवाने की तिथि तक सुकन्या खाते में Post Office Saving Account में मिलने वाला ब्याज दिया जायेगा

सुकन्या समृद्धि खाता से पैसा निकालने से सम्बंधित नियम (Withdrawal Rules)

  1. सुकन्या समृद्धि खाते से बेटी की शिक्षा के लिए ही पैसा निकाला जा सकता है|
  2. यह पैसा जब बेटी 18 वर्ष की हो जाती है या 10 वीं पास कर लेती है तभी निकाला जा सकता है|
  3. इस स्थिति में यह नहीं देखा जायेगा की खाता खुलवाये हुए कितने साल हुए है|
  4. इसमें खाते में जमा राशि (निकाले जाने वाले वर्ष से पहले वाले वित्त वर्ष के अंत में जमा राशि) का अधिकतम 50% ही निकाला जा सकता है|
  5. यह राशी Lumpsum और Instalment में भी निकाली जा सकती है|
  6. यदि instalment में निकाला जाता है तो साल में अधिकतम एक बार ही निकाला जा सकता है और अधितम 5 वर्ष तक ही instalment के रूप में निकाला जा सकता है|
  7. जिस भी Educational Institution में दाखिला लेना है उस संस्थान के द्वारा जारी offer letter या Fee slip में जितना पैसा लिखा होगा उतना ही पैसा निकाला जा सकता है| यदि खाते में जमा पैसे का 50% इस मांगी गई फीस से कम है तो खाते का 50 निकाला जायेगा है और यदि खाते में जमा पैसे का 50% मांगी गयी fees से अधिक है तो जो fees मांगी गयी है उतना ही निकाला जा सकता है|
  8. इस स्थिति में सुकन्या खाते से पैसा निकालने के लिए खातेधारक को Form-3 भरकर बैंक या पोस्ट ऑफिस में जमा करना होगा

सुकन्या समृद्धि खाता को Maturity होने पर बंद करवाने से सम्बंधित नियम (Closure of Account on Maturity)

  1. सुकन्या समृद्धि खाता 21 वर्षों में परिपक्व या mature होता है| अतः 21 वर्ष में खातेधारक का सारा पैसा निकल आता है| और खाता बंद कर दिया जाता है|
  2. किन्तु एक परिस्थितियों में 21 वर्ष से पहले भी खाते को बंद करके पूरा पैसा निकाला जा सकता है-
  3. यदि खाताधारक यह कारण बताते हुए एक आवेदन करता है कि उसकी शादी होने वाली है| इस लिए उसका खाता बंद करके पैसा निकालने की अनुमति दी जाये
  4. इसके लिए खाताधारक को शादी से एक माह पहले या शादी के बाद अधिकतम तीन माह बाद तक आवेदन करना होगा
  5. आवेदन पत्र के साथ हस्ताक्षर किए हुए एक Non-Judicial Stamp पर Notary के साथ घोषणा करना होगा| साथ ही अपनी उम्र का भी सबूत देना होगा कि शादी के दिन तक खातेधारक की उम्र 18 वर्ष या अधिक होगी|
  6. इसके लिए खाताधारक को Form-4 भरकर जमा करना होगा| 

सुकन्या योजना कैलकुलेटर विडियो के माध्यम से

आप नीचे दिए गए विडियो लिंक से भी सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और सुकन्या योजना कैलकुलेटर के माध्यम से आप Maturity पर मिलने वाले पैसे की गणना भी कर सकते हैं

सुकन्या समृद्धि योजना के सम्बन्ध में अक्सर पूंछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

सुकन्या समृद्धि योजना कब शुरू हुई?

सुकन्या समृद्धि योजना जनवरी 2015 में शुरू की गयी थी|

सुकन्या समृद्धि योजना में क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?

बिटिया का जन्म प्रमाण पत्र
माता या पिता या गार्जियन का आधार कार्ड
माता या पिता या गार्जियन का PAN Card
बिटिया की फोटो
माता या पिता या गार्जियन की फोटो
यदि बेटियां जुड़वाँ या तिड़वा हुए है तो डॉक्टर के सर्टिफिकेट के साथ Affidavit

सुकन्या समृद्धि योजना किस बैंक में खुलता है?

सुकन्या समृद्धि योजना का खाता सभी बैंकों में खुलवाया जा सकता है ये हो सकता है कि उस बैंक की किसी शाखा में यह खाता न खोला जा रहा हो|

सुकन्या समृद्धि योजना में ऑनलाइन पेमेंट कैसे करे?

जब आप सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाते हैं तो आपको एक अकाउंट नंबर दिया जाता है आप उस अकाउंट पर अपने UPI से या net बैंकिंग से पैसे ट्रान्सफर कर सकते हैं जैसे आप कोई दूसरा transaction करते हैं उसी प्रकार से यह भी होता है|

सुकन्या समृद्धि योजना का फॉर्म कैसे भरें

सुकन्या समृद्धि योजना का फॉर्म ऑफलाइन बैंक या पोस्ट ऑफिस में भरा जाता है| आप किसी भी कार्यदिवस में बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर यह फॉर्म भर सकते हैं|

सुकन्या समृद्धि योजना में कितना ब्याज मिलता है?

8.2%

सुकन्या समृद्धि योजना में  आपने खाता  खुलवाने से लेकर  उसमे पैसे जमा करने और निकालने तक की  सभी जानकारी  ले ली | उम्मीद है आपको जानकारी पसंद आई होगी| इस योजना के सम्बन्ध में यदि आपके कोई सवाल  या सुझाव हो तो जरुर नीचे कमेंट करें | आपको उत्तर दिए जायेंगे|

S.R. Verma

Leave a Comment