महिला सम्मान बचत पत्र योजना क्या है? Mahila Samman Bachat patra Yojana 2024 के लिए आवेदन कैसे करें? जानिए पूरी डिटेल

Last Updated on 25/05/2024 by S.R. Verma

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए माननीय वित्तमत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी ने बजट 2023-24  में महिला सम्मान बचत पत्र योजना की घोषणा किया है| इस बचत योजना के माध्यम से महिलाओं को बचत करने के साथ-साथ उन्हें अच्छा ब्याज भी मिलेगा| सबसे अच्छी बात यह है कि Mahila Samman Bachat Patra Yojana में महिलाएं अधिकतम 2 लाख रूपए तक जमा कर सकेंगी और उसकी लॉक-इन अवधि मात्र 2 वर्ष की रहेगी|

इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि महिला सम्मान बचत पत्र योजना क्या है? इसके लिए आवेदन कैसे किये जायेंगे,लॉक-इन अवधि कितनी होगी और ब्याजदर कितनी मिलेगी

Table of Contents

महिला सम्मान बचत पत्र योजना क्या है?

महिलाओं और लड़कियों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार ने महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू करने की घोषणा किया है| जिसके माध्यम से महिलाओं को 2 लाख तक की बचत पर अधिकतम 7.5% की ब्याज दर पर ब्याज दिया जायेगा| Mahila Samman Bachat Patra Yojana में सिर्फ 2 वर्ष के लिए ही पैसा फिक्स किया जायेगा | दो वर्ष पुरे होने के बाद सारा पैसा ब्याज सहित खाताधारक महिला को उसके खाते में वापस कर दिया जायेगा| सरकार द्वारा शुरू होने वाली यह योजना वर्तमान में चल रही तमाम छोटी बचत योजनाओं से अच्छी है|

महिला सम्मान बचत पत्र योजना एक नज़र में

योजना का नाम                                             महिला सम्मान बचत पत्र योजना

 

(Mahila Samman Saving Certificate) MSSC

Mahila Samman Bachat Patra Yojana में अधिकतम जमा2 लाख रुपये तक
Mahila Samman Bachat Patra Interest Rate (ब्याज दर )7.5%
Mahila Samman Bachat Patra की लॉक इन अवधि2 वर्ष
Mahila Samman Bachat Patra Yojana की अंतिम तिथि (last date)31 मार्च 2025
Mahila Samman Bachat Patra खाता कहाँ खुलेंगेबैंक और पोस्ट ऑफिस में
Mahila Samman Bachat Patra योजना किसके लिए है?महिलाओं और लड़कियों के लिए

यह भी जानें: ब्यापार क्रेडिट कार्ड क्या है? यह किसे दिया जायेगा?

महिला सम्मान बचत पत्र योजना कब शुरू की जाएगी?

महिला सम्मान बचत पत्र योजना (Mahila Samman Bachat Patra Yojana) की शुरुआत वित्त वर्ष 2023-24 में की जाएगी | Mahila Samman Bachat Patra Yojana के बारे में गाइडलाइन्स जारी होने के बाद ही महिला सम्बमान बचत पत्र के लिए आवेदन किया जा सकेगा | आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत की गयी है| जो एक यादगार और मददगार योजना साबित होगी|

महिला सम्मान बचत पत्र योजना में अधिकतम कितने रुपए जमा किये जा सकते हैं?

Mahila Samman Bachat Patra Yojana में अधिकतम 2 लाख रूपये ही जमा किये जा सकते हैं| सरकार द्वारा महिलाओं और लड़कियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए इस योजना की शुरुआत की जाएगी |

Mahila Samman Saving Certificate Interest Rate: 7.5%

Mahila Samman Saving Certificate yojana (MSSC) में सरकार द्वारा 7.5 % का निश्चित ब्याज दर प्रदान किया जायेगा| दो वर्ष की इतनी कम अवधि में 7.5% की ब्याजदर बहुत ही बढियां ब्याज दर है| यदि इसको PPF जिसमे 15 वर्ष का लॉक-इन अवधि है और वर्तमान में मात्र 7.1% की ब्याजदर दी जाती है,  से तुलना किया जाये तो इसमें मात्र दो वर्ष का ही लॉक इन अवधि है और 7.5% की ब्याजदर दी जा रही है, जो की इस योजना को बहुट खास बनाती है|

महिला सम्मान बचत पत्र में कितने दिन के लिए पैसे जमा किये जायेगें?

Mahila Samman Saving Certificate  (MSSC) की लॉक-इन अवधि 2 (दो) वर्ष की है | यानि कि इस सम्मान बचत योजना में जो भी पैसा जमा किया जायेगा उसे दो वर्ष के बाद ही पूरा निकला जा सकेगा|

क्या महिला सम्मान बचत पत्र योजना में जमा किये गए पैसे को बीच में या लॉकइन अवधि (2 वर्ष) से पहले निकला जा सकेगा?

जी हाँ, महिला सम्मान बचत पत्र योजना से लॉक-इन अवधि से यानि दो वर्ष से पहले कुछ पैसा ही निकला जा सकता है यानि कि आंशिक निकासी की जा सकेगी किन्तु किन उद्देश्यों के लिए निकला जा सकेगा यह अभी स्पष्ट नही है| निकासी की गाइडलाइन्स जारी होने के बाद यह स्पष्ट हो जायेगा कि किन किन उद्देश्यों के लिए आंशिक निकासी की जा सकेगी महिला सम्मान बचत पत्र योजना से |

महिला सम्मान बचत पत्र योजना के फायदे / लाभ

  • महिलाओं और लड़कियों में छोटी बचत को बढ़ावा देगी यह योजना
  • महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में यह योजना अहम भुमिका निभाएगी
  • कम अवधि की अन्य योजनाओं की तुलना में महिला सम्मान बचत पत्र योजना में अच्छा ब्याज /INTEREST मिलेगा
  • इस योजना की लॉक-इन अवधि बहुत कम है जो कि बहुत अच्छा है|
  • योजना अवधि में कुछ विशेष परिस्थितियों में पैसा निकला भी जा सकता है यह बहुत अच्छी बात है इस योजना की|
  • इस योजना के लाभ के लिए बैंक और पोस्ट ऑफिस कहीं भी खाता खुलवाया जा सकता है| जिससे इस तक सभी शहरी और ग्रामीण महिलाओं की पहुँच रहेगी |

आप भी कमेंट करके बताएं आपको इस योजना में क्या खास और अच्छा लग रहा है|

FAQs regarding Mahila Samman Bachat Patra Yojana, 2023

Mahila Samman Bachat Patra Yojana kya hai?

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा बजट 2023 में घोषित, महिलाओं तथा लड़कियों के लिए एक बचत योजना है|

Mahila samman bachat patra yojana me interest rate kitni hai

7.5%

महिला सम्मान बचत पत्र योजना में कितना ब्याज मिलता है?

7.5%

Mahila Samman Bachat Patra Yojana me lock-in avadhi kitni hai?

2 वर्ष

क्या महिला सम्मान बचत पत्र योजना में पुरुष या लड़के पैसे डाल सकते हैं?

नहीं, यह योजना सिर्फ महिलाओं और लड़कियों के लिए है|

महिला सम्मान बचत योजना में कितने पैसे डाले जा सकते हैं?

अधिकतम 2 लाख रुपये

महिला सम्मान बचत पत्र योजना में अधिकतम जमा पर कितने रुपये ब्याज मिलेंगे?

30 हजार रुपये

Mahila samman bachat yojana me 2 lakh rupaye jama karne par 2 sal bad kitne rupaye byaj milenge?

Rs. 30000/-

महिला सम्मान बचत पत्र योजना किसके द्वारा चलायी गई है?

भारत सरकार द्वारा

महिला सम्मान बचत योजना कब तक चालू रहेगी

31 मार्च, 2025 तक

उम्मीद है महिला सम्मान बचत पत्र योजना के बारे में आपको पूरी जानकारी मिल गयी होगी| आगे जो भी अपडेट आयेगे , हम आपको देते रहेगे| इसलिए इस पेज को विजिट करते रहें| सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना के बारे में आपके कोई डाउट हो तो नीचे कमेंट करके हमें जरुर बताएं| धन्यवाद

S.R. Verma

Leave a Comment