SIP in Hindi/ SIP क्या है? और SIP में निवेश कैसे करें?

Last Updated on 30/09/2023 by S.R. Verma

दोस्तों आपने अपने आस-पड़ोस में, दोस्तों से या समाचार पत्र, TV में यह कहते हुए जरुर सुना होगा कि SIP में निवेश करें, SIP करें या SIP निवेश करने का एक बहुत अच्छा माध्यम है| SIP में return अच्छा मिलता है| ऐसी ही तमाम सारी बातें| किन्तु क्या आपको पता है कि SIP क्या है|SIP kya hai? (What is SIP?) कुछ लोगो को जरुर थोडी-बहुत जानकारी होगी कि SIP क्या है| (SIP kya hai)| किन्तु कुछ लोग जो Mutual Fund निवेश की दुनिया में नए है| उनको नहीं पता होगा कि SIP (in hindi) क्या है| तो दोस्तों आज मैं आप सब को बताऊंगा कि Mutual Fund SIP क्या है| ( SIP in Hindi) या  SIP क्या है|

SIP क्या है? (2022 में SIP kya hai)

दोस्तों SIP का पूरा नाम है Systematic Investment Plan | जैसा कि नाम से पता चलता है कि यह निवेश करने का एक Systematic तरीका है| अब यहाँ Systematic का मतलब है सही ढंग से अपने आप निवेश चलता रहे| अर्थात SIP में हम एक बार यह fix कर देते है कि हमें हर सप्ताह/ महीने/ तिमाही कितना निवेश करना है| ज्यादातर निवेशकों द्वारा SIP मासिक ही किया जाता है| और फिर यह सुनिश्चित करना है कि वह निवेश माह की किस तिथि को करना है और कितना करना है| और बस फिर आपके द्वारा सुनिश्चित तिथि को निर्धारित राशि आपके खाते से कट कर आपके द्वारा चुने गए mutual Fund Scheme में निवेशित हो जायेगी| और आपकी SIP शुरू हो गयी|

यह पैसा हर महीने आपके खाते से कट कर mutual Fund Scheme में तब तक लगता रहेगा जब तक आप इसे बंद नहीं करेंगे| या फिर तब तक, जब तक की समय-अवधि आपने, अपने निवेश से पहले निर्धारित की थी|

SIP की राशी आपके खाते से कटने के बाद क्या होगा?

हर बार के निवेश पर यानी जब आपका पैसा आपके खाते से कट कर mutual Fund Scheme  में लगेगा तो आपको mutual Fund Scheme की कुछ Units आबंटित कर दी जाएगी| इन Units की संख्या क्या होगी| यह इस बात पर निर्भर करेगा की उस समय उस Mutual Fund Scheme की NAV यानी Net Asset Value क्या है| और आपकी निवेश की गयी राशि कितनी है| इसे एक उदाहरण से समझते है|

उदाहरण- SIP द्वारा आबंटित Units की गणना

Example- How to calculate allocated Mutual Fund Units, after investment:-

मान लीजिये आप एक XYZ Mutual Fund Scheme में रु. 1000/- हर महीने की 10 तारीख को SIP के माध्यम से निवेश करते है| जनवरी में उस  XYZ Mutual Fund Scheme की NAV रु. 10/- थी| तो आपके उस  Mutual Fund Scheme की 1000/10 = 100 Units आबंटित की जाएगीं| यह NAV प्रतिदिन बदलती है (बाजार अवकाश के दिन छोड़कर)| अब यदि फ़रवरी में NAV बढकर रू.11/- हो गयी है| तो आपको 1000/11 = 90.9090 units आबंटित की जाएँगी| उम्मीद है आपको समझ में आ गया होगा कि Mutual Fund S Units किस प्रकार आबंटित की जाती है|

SIP कैसे काम करता है? How does SIP Works in hindi?

दोस्तों आपको यह तो पता ही होगा कि Share Market कभी बढ़ता है तो कभी गिरता है| किन्तु यह लम्बे समय में बढ़ता ही है| SIP द्वारा इन्ही बढ़ने या घटने का फायदा उठाया जाता है| और लम्बे समय तक निवेश करके compounding का फायदा उठाया जाता है| चूँकि हम Market को Time नहीं कर सकते है| अर्थात Share Market  को predict नहीं कर सकते है| इसलिए हम SIP का सहारा लेते है| जो Market की सभी परिस्थितियों के अनुकूल होती है|

जब शेयर बाजार बढ़ता है तो NAV भी बढाती है जिससे हमारे निवेश का मूल्य भी बढ़ता है| किन्तु जब शेयर बाजार गिरता है तो NAV घटती है और घटने पर हमारे उतने ही निवेश पर हमें अधिक Units मिल जाती है| इस प्रकार से हम इस घटने बढ़ने का फायदा उठाने के लिए SIP के माध्यम से निवेश करते है| लम्बे समय में हमारे पास उस Mutual Fund स्कीम की बहुत सी Units इकट्ठा हो जाती है| और लम्बे समय में NAV भी काफी बढ़ जाती है| जिससे हमारे निवेश का मूल्य भी बहुत बढ़ जाता है| तो इस प्रकार से SIP काम करती है| इसे हम एक उदाहरण से समझाने की कोशिश करते है|

उदाहरण- SIP कैसे कम करती है Example- How does SIP Works

 हम यह मान कर चलते है कि आकाश और विशाल दो भाई है| वह एक MNC (Multi National Company) में जॉब करते है| दोनों ने अपनी बचत का कुछ हिस्सा Mutual Fund में निवेश करने का निर्णय लिया| आकाश ने SIP के माध्यम से निवेश करने का निर्णय लिया और विशाल ने Lumpsum यानि एक-मुश्त निवेश का | एक-मुश्त निवेश में निवेशक एक साथ पैसा लगा देता है| जबकि SIP में निवेशक हर माह पैसा लगता है| आकाश ने SIP के माध्यम से हर माह रु. 1000/- निवेश करने का निर्णय लिया| जबकि विशाल ने एक साथ यानि एक-मुश्त रु. 12000/- निवेश करने का निर्णय लिया| अब नीचे दी गयी table से दोनों के निवेश का विश्लेषण करते है|

Akash                        

Month

SIP

NAV

Units allotted

Value

Jan

1000

20

50

668.72*22

Feb

1000

19

52.63

Mar

1000

18

55.55

Apr

1000

17

58.82

May

1000

16

62.50

June

1000

15

66.66

Jul

1000

16

62.50

Aug

1000

17

58.82

Sept

1000

18

55.55

Oct

1000

19

52.63

Nov

1000

21

47.61

Dec

1000

22

45.45

Total

12000

22

668.72

14711.84

Vishal

Month

Lump. Invest.

NAV

Unit allotted

Value

Jan

12000

20

600

600*22

Feb

NA

19

Mar

NA

18

Apr

NA

17

May

NA

16

June

NA

15

Jul

NA

16

Aug

NA

17

Sept

NA

18

Oct

NA

19

Nov

NA

21

Dec

NA

22

Total

12000

22

600.00

13200

दोस्तों उपरोक्त सारणियों का विश्लेषण करने पर आपको यह ज्ञात होगा कि आकाश और विशाल दोनों ने कुल रु.12000/- का निवेश एक वर्ष तक किया है| किन्तु आकाश के रु.12000/- का मूल्य बढ़ कर कुल रु.14711/- हो गए है| जब कि विशाल के रु.12000/- का मूल्य बढ़ कर कुल रु.13200/- ही हो पाए हैं| इसमें यदि return की बात की जाये तो

आकाश को प्राप्त return= (14711.84 -12000)/12000*100 = 39.25%

विशाल को प्राप्त return = (13200 -12000)/ 12000*100 = 26.66%

अतः दोस्तों उपरोक्त विश्लेषण से हमें ज्ञात होता है SIP के माध्यम से निवेश करने पर निवेश करने पर आकाश को विशाल की अपेक्षा अधिक return प्राप्त हुए हैं|

नोट- उपरोक्त विश्लेषण दोस्तों आपको यह समझाने के उद्देश्य से बताया गया है कि SIP (SIP in hindi) कैसे काम करती है| उपरोक्त विश्लेषण किसी वास्तविक परिस्थिति से सम्बंधित नहीं है|

TIP- SIP का फायदा तभी मिलता है जब हम लम्बे समय (7-10 वर्ष या और अधिक वर्ष) के लिए निवेश करते हैं|

Mutual Fund के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में जानने के लिए यहाँ क्लिक करें|

SIP का return जानने के लिए आप  SIP Calculator का प्रयोग कर सकते है इस लिंक पर क्लिक करके : GROWW SIP Calculator

SIP में निवेश कैसे करें | SIP me nivesh kaise kare | How to invest in SIP in hindi |

         दोस्तों अभी तक अपने यह जान लिया कि SIP क्या है और यह कैसे कम करता है| किन्तु अब आप यह सोचें गे कि यार इसमें निवेश कैसे शुरू करें| ताकि इसका फायदा उठाकर पैसे से पैसा बनाया जाए| तो चलिए अब हम बात करते है कि SIP (SIP in hindi) में निवेश कैसे शुरू करें|

दोस्तों यह विषय काफी लम्बा होने का कारण, इस विषय पर हमने एक dedicated पोस्ट लिखी है जिसमें हमने सभी पहलुओं / चीजों को विस्तार से समझाया है|  पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 

SIP में निवेश क्यों करना चाहिए | Why Should you Invest through SIP

         जैसा कि आप सब जानते है कि शेयर बाज़ार अनिश्चितता से भरा होता है| यहाँ पूंजी बनाने से पहले, पूंजी बचाना ज्यादा जरुरी है| और जब अपनी पूंजी बची रहेगी तो आगे धीरे-धीरे बढ़ेगी भी| कहने का तात्पर्य है कि जब आप SIP के माध्यम से निवेश करते है तो आप का जोखिम काफी कम हो जाता है| और SIP में हम थोड़ा-थोड़ा पैसा हर महीने लगते है जिससे अगर शेयर बाज़ार में गिरावट भी आती है तो वह हमारे आगे आने वाली SIP से एवरेज हो जाती है| और आगे चलकर जब बाज़ार बढ़ता है| तो हमारी SIP का रिटर्न पहले की अपेक्षा अधिक तेजी से बढ़ता है| और अच्छा लाभ बनाकर देती है| इसलिए हमें SIP में जरुर निवेश करना चाहिए|

 

SIP में निवेश करने के फायदे (SIP me nivesh karne ke fayade):

Advantages of investing in SIP:

         दोस्तों वैसे तो अभी तक अपने यह जान ही लिया होगा कि SIP क्या है (SIP in hindi) | SIP कैसे काम करती है| हमें SIP के माध्यम से निवेश क्यों करना चाहिए| अब हम बात करेंगे कि SIP के क्या-क्या फायदे है-

  1. निवेश करने में आसान:- SIP (SIP in hindi) के माध्यम से निवेश करने में निवेशकों को कोई दिक्कत नहीं होती है| SIP एक बार शुरू करने के पश्चात, पैसा अपने आप आपके खाते से निश्चित तिथि को कटता रहता है| और आपके द्वारा निर्धारित Mutual Fund Scheme में निवेश होता रहता है| आपको email और SMS के माध्यम से इसकी सूचना भी मिलती रहती है| और हर एक निवेश का Statement भी आपके email में आ जाता है|
  1. SIP कभी भी शुरू की जा सकती है:  दोस्तों शेयर बाज़ार कभी बढ़ता है तो कभी घटाता है| इसलिए इसकी टाइमिंग नहीं की जा सकती है| किन्तु इसकी वजह से होने वाले नुकसान को मैनेज किया जा सकता है SIP के माध्यम से| क्योंकि SIP (SIP in hindi) के माध्यम से निवेश करने पर हमें averaging का फायदा मिलता है| और लम्बे समय में जबरदस्त compounding का फायदा मिलता है|
  1. बाज़ार के उतार-चढाव का फायदा:- बाजार चाहे ऊपर जाये या नीचे फायदा तो SIP वालों को होगा ही| क्योंकि SIP में निवेश नीचे मार्केट में भी होता है और उपर मार्किट में भी होता है| नीचे मार्केट में निवेश आगे चलकर अधिक फायदा देता है|
  1. बहुत थोड़े पैसों में SIP की शुरुआत:- SIP की शुरुआत दोस्तों महज रु.500/- से की जा सकती है| और इसको धीरे-धीरे साल दर साल बढाया भी जा सकता है| मैं यहाँ फिर से कहना चाहूँगा कि SIP में निवेश हमेशा लम्बे समय के लिए सोच कर ही करें| क्योंकि थोड़े समय में आपको SIP का फायदा समझ में ही नहीं आयेगा|
  1. SIP में निवेश से बाज़ार जोखिम कम हो जाता है:- दोस्तों सभी चीजे यहाँ एक दुसरे से जुडी हुई है| SIP आपके बाजार जोखिम को कम कर देता है किन्तु ऐसा नहीं कहा जा सकता है कि SIP में जोखिम नहीं होता है| 
  1. आयकर बचत वाली SIP में निवेश:- दोस्तों यदि आप ELSS यानि Equity Linked Saving Scheme वाले mutual Fund में निवेश करते है तो आपको आय कर में छूट मिलती है| आप चाहे SIP के माध्यम से निवेश करें या एक-मुश्त निवेश करें| यदि आप यह अनुमान लगाते है कि साल भर में मुझे आयकर में बचत के लिए रु.60000/- निवेश करने होगें| तो आप SIP के माध्यम से हर महीने रु.5000/- निवेश कर सकते है और साल भर में आपके कुल निवेश रु.60000/- हो जायेगा| इससे आपको दो फायदे मिलेगे| एक तो यह कि आपका आयकर बच जायेगा| और दूसरा यह कि एक साल में आपके पैसे का मूल्य भी बढ़ सकता है| किन्तु ELSS Mutual फण्ड में 3 वर्ष का lock-in period होता है|
  1. अनुशासित निवेश:- SIP के माध्यम से निवेश करने पर निवेश में अनुशासन बना रहता है| आपको निवेश बीच में रोकने या कैन्सिल करने के लिए कई बार सोचना पड़ेगा क्योंकि यह एक बहुत बड़ा निर्णय होगा| और निवेश आसानी से चलता रहेगा|

FAQ: SIP के सम्बन्ध में अक्सर पूंछे जाने वाले सवाल:

Frequently Asked Question regarding SIP:

दोस्तों हम यहाँ कुछ अक्सर पूंछे जाने वाले सवालों के बारे में चर्चा करेंगे जिन्हें लोग बार बार पूंछते है-

1. SIP और एक-मुश्त (lumpsum) निवेश में कौन सा सही है?

दोस्तों दोनों ही अपनी-अपनी जगह में अच्छे है बस समय का सिर्फ अंतर होता है| एक-मुश्त निवेश (lumpsum) करने का निर्णय शेयर बाज़ार की स्थिति को देखकर किया जाता है| यदि शेयर बाज़ार नीचे है तो Lumpsum निवेश किया जा सकता है| अब सवाल आता है कि शेयर बाज़ार कितना नीचे हो तो lumpsum निवेश किया जा सकता है| तो उत्तर है कि यदि Nifty का वर्तमान PE ratio, अपने 10 साल के एवरेज से कम है तो Lumpsum निवेश किया जा सकता है| अब यदि आपको Nifty का वर्तमान PE ratio जानना है तो क्या करेगे ? तो इसका उत्तर है कि आप सीधे google में Nifty PE ratio खोजे तो आपको रिजल्ट मिल जायेगे या फिर इस लिंक पर क्लिक करें Nifty PE Ratio |

2. SIP (SIP in hindi) शुरू करने का सही समय क्या है?

 चुकि SIP Averaging के सिद्धांत पर कार्य करती है इसलिए उस पर बाज़ार के उतार-चढाव का काफी कम असर पड़ता है| यदि यह लम्बे समय यानि 10 वर्ष  से अधिक समय के लिए शुरू की जा रही है तो या कभी भी शुरू की जा सकती है| किन्तु यदि यह थोड़े समय (1-2 वर्ष) के लिए ही शुरू की जा रही है तो हमें गिरे हुए बाज़ार में ही निवेश करना चाहिए|

 3. SIP कितने समय के लिए शुरू की जानी चाहिए?

यदि आप शेयर बाजार से अच्छा return प्राप्त करना चाहते है और compounding का फायदा उठाना चाहते है तो आपको 10 वर्ष से अधिक के लिए निवेश करना चाहिए|

4. SIP कितने रुपये से शुरू की जा सकती है?

 SIP बहुत ही थोड़ी बचत रु. 500/- से शुरू की जा सकती है किसी-किसी mutual Fund में यह रु.1000/- से शुरू होती है|

      इस प्रकार से दोस्तों, आज अपने जाना कि SIP क्या होती है (SIP in hindi)| SIP कैसे काम करती है| सिप(SIP) के माध्यम से निवेश करना क्यों जरुरी है| सिप (SIP) के क्या फायदे है इत्यादि| अब यदि इसमें से कुछ न समझ आया हो या आप कुछ पूंछना चाहते हो तो नीचे कमेंट करके जरुर पूंछिये| यदि यह जानकारी अच्छी लगी हो तो दूसरों के साथ जरुर शेयर करें| आपका बहुत बहुत धन्यवाद! फिर मिलते है एक नई जानकारी से भरी हुई पोस्ट में|

S.R. Verma

Leave a Comment